पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। जहां सिंगला से विजिलेंस के सीनियर अफसर पूछताछ कर रहे हैं। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें इस फैसले पर गर्व है।

CM मान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई
हेल्थ मिनिस्टर की बर्खास्तगी के बाद CM मान ने मंत्रियों की मीटिंग बुला ली है। पंजाब भवन में यह मीटिंग हो रही है। जिसमें नए हेल्थ मिनिस्टर पर फैसला हो सकता है। वहीं सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। सिंगला को हटाने के बाद सरकार में अब 9 मंत्री और मुख्यमंत्री रह गए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − six =

CommentLuv badge

Skip to toolbar