उज्जैन में PWD के 82 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने शुक्रवार काे अपनी उम्र से 46 साल छोटी विधवा महिला से कोर्ट मैरिज की। वल्लभनगर निवासी एसपी जोशी (82 ) PWD में सेक्शन हेड थे। वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते है। वहीं शास्त्री नगर निवासी विभा जोशी (36) गृहणी है और पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को विभा अपने रिश्तेदार और एसपी जोशी अकेले कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। जहां एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज की। इस शादी का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे विभा और जोशी जमकर बिफर गए। एडीएम टैगोर ने कहा कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है।

पेंशन बनेगी सहारा

एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपए पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया, ना कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा के वह सहारे के लिए शादी कर रही है। लोगों के फोटो-वीडियो बनाते को लेकर कहा कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाए। लोगों ने परेशान किया तो वह सुसाइड कर लेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 10 =

CommentLuv badge

Skip to toolbar